संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुरुवार को मेकर्स ने रणबीर के किरदार के पोस्टर जारी किए और शुक्रवार को आलिया के पोस्टर रिलीज किए गए। पोस्टरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में आलिया एक डांसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनके पोस्टर शेयर किए जाने के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म का एक डांस सीक्वेंस है।
वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्टेज पर दमदार डांस कर रही है। दावा है कि यह आलिया भट्ट हैं। उनका आउटफिट काफी बोल्ड है। उनके सिर पर फेदर लगा हुआ एक ताज भी है। उनका साथ देने वाले बाकी डांसर्स सिल्वर कलर का आउटफिट पहने हुए हैं।
'लव एंड वॉर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो देख उत्साहित हुए यूजर्स
वीडियो में, भले ही आलिया का चेहरा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है, मगर उन्होंने वही आउटफिट पहना है जो पोस्टरों में था। वीडियो देखने के बाद दर्शक 'लव एंड वॉर' देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नेटिजन ने ट्वीट किया, 'अगर यह असली है, तो गाना सच में बहुत अच्छा है, है ना? भंसाली का संगीत हमारे पास वापस आ रहा है। आलिया भट्ट भी? जबरदस्त। यह उनका अब तक का सबसे हॉट किरदार हो सकता है।' एक दूसरे एक्स यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त। यह भंसाली की फिल्म है, तो हमें अच्छा और नया संगीत तो मिलेगा ही।' एक और नेटिजन ने ट्वीट किया, 'वह सच में अच्छा डांस कर रही हैं। पोस्टर से ज्यादा प्रभावित नहीं थे, मगर यकीन है कि गाना अच्छा लगेगा। आलिया किसी किरदार के एटीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज को पकड़ने में माहिर हैं। यह इस क्लिप में भी साफ दिख रहा है।'
लव एंड वॉर
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
कब रिलीज होगी फिल्म?
- 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं।
- 'लव एंड वॉर' क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी।
- हालांकि फिल्म को टाल दिया गया और बाद में मेकर्स ने इसे मार्च 2026 में रिलीज करने की योजना बनाई।
- हालांकि, इसे एक बार फिर टाल दिया गया।
- अब यह आखिरकार 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।