ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की खबर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस मौके पर ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी थीं। यह तीनों न्यूयॉर्क से अपनी छुट्टियां एंजॉय करके मुंबई लोटे थे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिमों में फैंस अभिनेत्री का लुक देखकर हैरान हैं और हर किसी ने दावा किया है कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं।
दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या ऑल ब्लैक आउटफिट में हैं। अभिनेत्री ने एक लंबी ड्रेस पहनी है, जो काफी ढीली-ढाली है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। इस दौरान ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो में ऐश्वर्या अपने हाथ से अपना पेट छिपाती हुई दिख रही हैं। ऐसे में अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?
ऐश्वर्या के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह प्रेग्नेंट है इसलिए खुद को कवर कर रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी इतनी क्या छिपानी।' तीसरे यूजर ने ये भी लिखा है, 'क्या ये प्रेग्नेंट हैं।'
यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल हो रही है। इससे पहले भी कई बार फैंस अभिनेत्री को लेकर यह कयास लगा चुके हैं कि वह मां बनने वाली हैं। लेकिन हर बार ये अफवाह साबित हुई है। बता दें कि ऐश्वर्या राय फिल्मी दुनिया में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। वह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में दिखाई देंगी, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ विक्रम, कार्थी, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं