अभी तक एक रहस्य ही था कि आखिरकार आमिर खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में किस तरह की
भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा हट गया है।
इस फिल्म के पहले शिड्यूल की कुछ फोटो मीडिया में लीक हो गई थीं। इन फोटोज में वे घाघरा चोली पहने नजर आए थे। उनके कंधे पर एक टेप रिकॉर्डर भी दिखाई दिया था। इधर वे 'पीके' की शूटिंग में एक पीले रंग का हेलमेट भी पहने दिखे हैं।
सूत्रों का कहना है कि 'पीके' में आमिर की भूमिका एक एलियन की है। वे दूसरे ग्रह के निवासी बने हैं, जो कि भूले भटके हमारे देश में आ जाता है। हालांकि आमिर के रोल के बारे में 'पीके' की यूनिट कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
आमिर और हिरानी ने तो खैर अपनी फिल्म की कहानी को लेकर एकदम चुप्पी ही साध रखी है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है।