फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil-Krithi: साउथ की इस हिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे इरफान के बेटे, 'सुपर 30' की ये एक्ट्रेस होंगी साथ

Fri, 22 Nov 2024 09:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही साउथ की हिट फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में उनके साथ 'सुपर 30' की एक्ट्रेस कृति शेट्टी भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
कृति शेट्टी, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति शेट्टी, बाबिल खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कला' और 'फ्राइडे नाइट प्लान' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता बाबिल खान अब बॉलीवुड में बड़ा धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबिल जल्द ही हिट तेलुगु फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में आनंद देवरकोंडा वाले किरदार को निभाते दिखेंगे। 

विज्ञापन

कृति शेट्टी, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति शेट्टी, बाबिल खान
फिल्म में नजर आएंगे बाबिल-कृति
सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री की तलाश अभी जारी है। तेलुगु संस्करण में वैष्णवी चैतन्य की अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा था। वहीं, हिंदी संस्करण के लिए दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कृति शेट्टी के नाम की चर्चा जोरों पर है।  बाबिल और कृति के फिल्म में नजर आने की फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, दोनों ही कलाकारों के एक साथ नजर आने की चर्चा से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। 

'सुपर 30' में दिख चुकी हैं कृति
माना जा रहा है कि बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए यह फिल्म बाबिल खान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कृति शेट्टी के लिए भी यह फिल्म बॉलीवुड रास्ते खोलने में कारगर साबित हो सकती है। इससे पहले कृति को 'सुपर 30' में एक छात्रा की भूमिका में देखा गया था। 
विज्ञापन

'द रेलवे मेन' से बाबिल ने बटोरी थी सुर्खियां
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल बाबिल को वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में देखा गया था। इस शो में दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के बीच बाबिल ने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित इस शो में उन्होंने इमाद रियाज नाम के शख्स की भूमिका निभाई थी। वहीं, कृति को हाल ही में मलयालम फिल्म 'एआरएम' में देखा गया था। यह इस इडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म थी। 
Tamannaah Bhatia: नॉर्थ-साउथ फिल्मों की डिबेट पर तमन्ना का बड़ा बयान, कहा-'हमें एक-दूसरे के खिलाफ...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें