फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की 'मदारी' की रिलीज डेट बदली

Fri, 15 Jul 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इरफान खान की फिल्म मदारी का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, तभी से फिल्म चर्चाओं में हैं। फिल्म में इरफान के रोल को लेकर बहुत बाते की जा रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट पहले 15 जुलाई तय की गई थी लेकिन अब फिल्म को 22 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इरफान खान ने कहा कि ये फैसला फिल्मों के बिजनेस को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन


इरफान का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए सबका ध्यान रखना पड़ता है। हमने बिजनेस को निगाह में रखते हुए फिल्म को आगे बढ़ाया है। इरफान ने फैंस से सब्र के साथ फिल्म का इंजतार करने का बात कही है। इरफान ने 15 जुलाई को रिलाज हुई ग्रेट ग्रांड मस्ती को शुभकामनाएं दीं।

इरफान खान ने पायरेसी पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पायरेसी के खिलाफ सबको एकजुट होना होगा, ये लड़ाई सबको लड़नी होगी, किसी को अकेले नहीं। इरफान की बात से फिल्म के वितरक ने भी इत्तेफाक जताया और कहा कि पायरेसी वाकई मुश्किल खड़ी कर रही है। ग्रेट ग्रांड मस्ती के निर्देशक इन्द्र कुमार ने मदारी की रिलीज डेट को बदलने के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें