इरफान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मदारी' के प्रमोशन में जी-जान से जुटे है। इरफान की ये फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लेश से बचने के लिए रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। इरफान फिल्म के प्रमोशन के लिए विल्सन कॉलिज पहुंचे।
इरफान और निशिकांत कामत ने छात्रों के साथ जमकर मस्ती की। इरफान ने छात्रों के साथ बातचीत भी की। खास बात ये रही कि छात्रों ने दो मिनट का एक स्टेज ड्रामा भी किया जिसमें भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किए गए। इस प्रस्तुति को 'मदारी' की टीम ने खूब सराहा।
इरफान खान 'मदारी' को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर भी काफी पसंद किया गया है। फिल्म में इरफान का लुक उत्सुकता बढ़ा रहा है। फिल्म क्या कमाल करती है, इसके लिए तो अभी 22 जुलाई का इंतजार करना होगा।