सुतापा ने कहा कि इरफान के लिए स्क्रिप्ट का मनोरंजक होना बहुत जरूरी था। कई बार मैं स्क्रिप्ट पढ़ती थी और कहती थी, 'यह बहुत बोरिंग है' या कभी-कभी वे टिप्पणी करते थे, 'यह स्क्रिप्ट बहुत खराब है।' मुझे याद है कि उन्होंने एक बार इस तरह एक फिल्म के बारे में बात की थी। दरअसल, उन्होंने इसे खराब नहीं कहा था। उन्होंने कहा था, 'इसमें नया क्या है?', 'मुझे इसे क्यों करना चाहिए?' उन्होंने आखिरकार इसे नहीं किया, क्योंकि वह ठीक नहीं था। वह फिल्म थी साल 2020 में आई हनी त्रेहान की 'रात अकेली है।'
Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स हमेशा से रहे हैं पढ़ाकू, पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी दिखाया दम
इरफान खान-सुतापा सिकंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, फिल्म पर आपस की बातचीत को याद करते हुए सुतापा ने कहा कि मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। इसे एक महिला लेखिका ने लिखा था। मुझे लगा कि एक महिला लेखिका के लिए यह लिखना अद्भुत था। मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई। मैं उनसे पूछती रही कि ऐसा क्या है, जो आपको पसंद नहीं है? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसका सार पसंद आया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कहीं-कहीं पर यह मुझे बोरिंग लग रही है। हालांकि, मोटे तौर पर उन्हें पूरी स्क्रिप्ट पसंद आई थी। उन्होंने अपनी भूमिका भी देखी, लेकिन उनके लिए यह देखना महत्वपूर्ण था कि पूरी फिल्म कैसी है।
Naseeruddin Shah: इस सीरीज में पहली बार एक साथ दिखेगा नसीर का पूरा परिवार, हर किरदार के लिए बिछी मजबूत बिसात