इरफान खान निर्देशित फिल्म 'अलविदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@sikdarsutapa
फिल्म की कहानी क्या थी?
सुतापा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में फिल्म की कहानी का जिक्र किया। इसमें वह लिखती हैं, ‘इरफान और मैंने मिलकर यह छोटी सी बेहतरीन फिल्म बनाई थी। यह कुष्ठ रोग पर आधारित एक फिल्म थी, जिसकी कहानी मैंने लिखी थी और इरफान ने इसे एक खूबसूरत प्रेम कहानी में बदल दिया। उस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री में बिल्कुल नए थे। मुझे याद है कि वे हर बात पर 'जी जी' कहा करते थे, वे एनएसडी में हमारे जूनियर थे। यह एक छोटा सा सेटअप था, लेकिन सपने बड़े थे और जुनून उससे भी कहीं ज्यादा था।’