फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमारी मानसिकता दूसरों को नीचा दिखाने की’, आलिया भट्ट के समर्थन में उतरीं अमीषा पटेल; ट्रोलर्स पर साधा निशाना

Mon, 18 May 2026 10:43 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel: अमीषा पटेल अक्सर इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब अमीषा ने आलिया भट्ट का समर्थन किया है। जानिए क्यों उन्होंने भारतीयों की मानसिकता पर उठाए सवाल…
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट हाल ही में 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। इस दौरान रेड कार्पेट से उनके हर लुक ने काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इसी बीच आलिया को उनके एक वीडियो के चलते ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, आलिया को इस ट्रोलिंग के बाद इंडस्ट्री से पूरा समर्थन मिला है। सोनू सूद और अली गोनी जैसे कलाकारों के बाद अब अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी आलिया भट्ट का समर्थन किया है। साथ ही अमीषा ने ट्रोलर्स को फटकार भी लगाई है।

क्या हम वाकई में एकजुट हैं?

विज्ञापन

अमीषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने आलिया का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कही। अमीषा ने भारतीयों में एकता की कमी की बात कही और एक्टर्स को ऑनलाइन निशाना बनाए जाने पर निराशा व्यक्त की। अपनी पोस्ट में अमीषा ने लिखा, ‘हाल की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि हमारी अपनी भारतीय मानसिकता दूसरों को नीचा दिखाने की हो गई है। हम खुद को एक राष्ट्र और एकजुट कहते हैं, लेकिन क्या वास्तव में हम हैं?’

एक्टर्स की ट्रोलिंग पर जताई निराशा

विज्ञापन

अमीषा यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने भारत में मशहूर हस्तियों को ट्रोल करने के कल्चर की जमकर आलोचना की। खासकर बड़े आयोजनों में उनके पहनावे और रूप-रंग को लेकर। उन्होंने एक्स र अपनी अगली पोस्ट में लिखा, ‘भारत में अभिनेताओं को अपने ही लोगों द्वारा हॉलीवुड सितारों की तुलना में कहीं अधिक बुरी तरह ट्रोल किया जाता है।

जितना हॉलीवुड स्टार्स को उनके अपने देश में उनके ही लोगों द्वारा ट्रोल किया जाता है, जो बहुत दुखद है। चाहे किसी भारतीय स्टार की उपस्थिति हो या बड़े आयोजनों में उनका लुक या आउटफिट, वे दुर्भाग्यवश अपने ही लोगों के निशाने पर आ जाते हैं! यह बहुत शर्मनाक है।’

आलिया भट्ट - फोटो : instagram

सोनू सूद और अली गोनी भी कर चुके हैं समर्थन
हालांकि, अमीषा ने अपनी पोस्ट में आलिया या किसी सेलेब्स का नाम नहीं लिया। लेकिन हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया की हुई ट्रोलिंग के बाद अमीषा की पोस्ट को आलिया से ही जोड़कर देखा जा रहा है। अमीषा से पहले सोनू सूद और अली गोनी जैसे कलाकार भी आलिया भट्ट को अपना समर्थन जता चुके हैं।

कान से आलिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसको लेकर नेटिजंस का कहना था कि आलिया पोज देती रहीं, लेकिन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनको नजरअंदाज किया। हालांकि, इस पोस्ट को लेकर लोगों के अलग-अलग दावे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया
इसके बीच आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान दोनों को साथ देख फैंस उत्साहित हो गए। कई लोगों ने ये भी कयास लगाए कि आलिया कान फिल्म फेस्टिवल से वापस लौटी हैं, जहां पति रणबीर कपूर भी उनके साथ दिखे। वहीं कुछ लोगों ने कयास लगाए कि रणबीर आलिया को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, दोनों साथ में ही एयरपोर्ट नजर आए। इस दौरान रणबीर का लुक बदला दिखा और उन्होंने वहां मौजूद पैप्स का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।


विज्ञापन

लव एंड वॉर की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया की पाइपलाइन में हैं बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया यशराज के स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

इसके अलावा आलिया की पाइपलाइन में पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' भी है। इसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें