फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये किस लाइन में आ गए?' इरफान पठान ने मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ किया डांस; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Sat, 30 May 2026 05:18 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irfan Pathan Dance: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलाकारों के साथ डांस किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। 
विज्ञापन
इरफान पठान, वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@irfanpathan_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में वे 'गुड टाइम्स हैंगआउट' में नजर आए थे। शनिवार को पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ये सभी कलाकार 'चुनरी चुनरी' और 'वॉव' गानों पर डांस करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इरफान पठान के वीडियो में क्या है?
इरफान पठान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें क्रिकेटर पहले पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ 'चुनरी चुनरी' पर डांस करते हैं। बाद में इरफान पठान वरुण धवन के साथ 'वॉव' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'है जवानी तो इश्क होना है की टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।'


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर इरफान पठान के वीडियो पर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और युवराज सिंह ने रिएक्शन दिए हैं। वीडियो पर कई दूसरे यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'आपका बॉलीवुड में डेब्यू कब हो रहा है?' एक और यूजर ने लिखा 'इरफान साहब आपके मूव्स बहुत अच्छे हैं।' एक और यूजर ने उनसे पूछा है 'ये किस लाइन में आ गए आप?' एक और यूजर ने कहा है 'इरफान साहब किसी भी हीरो से कम नहीं हैं।'


विज्ञापन

फिल्म को लेकर विवाद
वाशु भगनानी (पूजा एंटरटेनमेंट) और रमेश तौरानी (टिप्स इंडस्ट्रीज) के बीच 'है जवानी तो इश्क होना है' के गानों के डिजिटल वीडियो और विजुअल राइट्स को लेकर एक कानूनी विवाद चल रहा है। भगनानी का दावा है कि फिल्म के मेकर्स ने उनकी कानूनी अनुमति के बिना इन गानों को रीक्रिएट और प्रमोट किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगनानी ने रमेश तौरानी और डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें