फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: 'कोई भी दूसरा राम नहीं देखना चाहता', 'रामायण' में रणबीर की आलोचना पर बोले अरुण गोविल

Sat, 30 May 2026 04:40 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arun Govil: अभिनेता अरुण गोविल ने 'रामायण' में राम का किरदार निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ की है। उन्होंने अपने अभिनय पर भी राय जाहिर की है। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर, अरुण गोविल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट में एक खास बात यह है कि इसमें दिग्गज एक्टर अरुण गोविल को भी कास्ट किया गया है। अरुण गोविल टीवी सीरीज 'रामायण' में भगवान राम के किरदार के लिए मशहूर हैं। इस फिल्म में, गोविल भगवान राम के पिता, राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ की है।

विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ
वैरायटी इंडिया से बातचीत में अरुण गोविल ने रणबीर के बारे में यह साफ किया कि उन्हें इस एक्टर की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, 'राम के तौर पर, मैं उनके बारे में अभी कुछ नहीं बता पाऊंगा, लेकिन वह एक अच्छे एक्टर हैं। इसमें कोई शक नहीं है। वह एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हर एक्टर हर किरदार को अपने ही अंदाज में निभाता है। उन्होंने भी भगवान राम का किरदार अपने ही अनोखे अंदाज में निभाया होगा।'

Viral Video: वरुण धवन ने की सलमान खान की एक्टिंग, यूजर्स को नहीं आई पसंद; इस बात को लेकर किया ट्रोल

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
अपने अभिनय पर बोले अरुण गोविल
जब फिल्म 'रामायण' का पहला लुक रिलीज हुआ था, तब कई लोगों ने रणबीर कपूर के लुक की आलोचना की थी। इस बारे में अरुण गोविल से पूछा गया। इस पर उन्होंने बताया 'शायद इसकी एक वजह यह भी है कि भगवान राम के रूप में मेरा अभिनय ही एक पैमाना बन गया था। यह आज भी लोगों के दिलों और दिमागों में जिंदा है। कोई भी किसी और को राम के रूप में देखना नहीं चाहता। आप जानते ही हैं, मेरी 'रामायण' कहीं न कहीं, किसी न किसी समय चलती ही रहती है। इसलिए, मेरे लिए, किसी दूसरे अभिनेता के भगवान राम के रूप में किए गए अभिनय पर टिप्पणी करना सही नहीं लगता।'
विज्ञापन

रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका सिर्फ भगवान राम का किरदार निभाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह भगवान परशुराम के रूप में भी नजर आएंगे। 'रामायण' 2026 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसका दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें