फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली खामेनेई की मौत पर क्यों खुश हुईं ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस? एलनाज नोरौजी बोलीं- ‘खुदा महान है'

Sun, 01 Mar 2026 07:31 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elnaaz Norouzi Celebrates Ali Khamenei Demise: अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव से दुनिया भर में हलचल पैदा हो गई। ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की माैत पर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ईरान में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने अली खामेनेई की मौत पर खुशी जाहिर की है। जानिए, क्यों?

विज्ञापन
एलनाज नोरौजी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamelnaaz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलनाज नोरौजी लगभग 9 साल से बॉलीवुड में सक्रिय है, वह ईरानी मूल की हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय और डांस के लिए जानी जाती हैं। ईरान की मौजूदा स्थिति को लेकर वह काफी चिंतित थी लेकिन जब ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की माैत के बारे में एलनाज से सुना तो वह खुश हुईं। एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने अली खामेनेई की मौत की खबर को अविश्वसनीय बताया। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सोनल चौहान ने पीएम से मांगी मदद, विष्णु मांचू ने बताया दुबई का हाल; यूएस-ईरान टकराव के बीच मुश्किल में सितारे 

एलनाज नोरौजी ने कहा- 47 साल से इंतजार कर रहे थे
'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी का जन्मद ईरान में हुआ था। लेकिन वह करियर बनाने के लिए भारत आईं। लेकिन ईरान के हालातों को लेकर हमेशा चिंतित रही। वह सोशल मीडिया पर ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की नीतियों पर विराेध जाहिर करती रहती थीं। जब यूएस और इस्राइल एयरस्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई तो एलनाज नोरौजी ने भी प्रतिक्रिया दी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारे लिए सबसे अविश्वसनीय खबर है। वह खबर जिसका हम 47 साल से इंतजार कर रहे थे। खामेनेई मर गया। खुदा महान हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

अली खामेनेई को तानाशाह कहा
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की माैत की खबर को भी एलनाज नोरौजी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही स्माइली इमोजी बनाया है और थैंक्यू लिखा है। एलनाज ने अली खामेनेई को तानाशाह भी कहा। 
बता दें कि एलनाज नोरौजी ईरान में पैदा हुईं। आगे चलकर वह भारत आईं, यहां बॉलीवुड में करियर बनाया। भारत आने से पहले वह जर्मनी भी गईं। 
शनिवार को अमेरिका, इस्राइल के संयुक्त ऑपरेशन के तहत ईरान पर हमले हुए, जिसमें अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर के ऑफिस ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 



हॉलीवुड सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को लेकर हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। इस हमले की कड़ी निंदा की है। निंदा करने वालों में मार्क रफालो, म्यूजिशियन जैक व्हाइट और जॉन क्यूसैक जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें