अली खामेनेई को तानाशाह कहा
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की माैत की खबर को भी एलनाज नोरौजी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही स्माइली इमोजी बनाया है और थैंक्यू लिखा है। एलनाज ने अली खामेनेई को तानाशाह भी कहा।
बता दें कि एलनाज नोरौजी ईरान में पैदा हुईं। आगे चलकर वह भारत आईं, यहां बॉलीवुड में करियर बनाया। भारत आने से पहले वह जर्मनी भी गईं।
शनिवार को अमेरिका, इस्राइल के संयुक्त ऑपरेशन के तहत ईरान पर हमले हुए, जिसमें अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर के ऑफिस ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
हॉलीवुड सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को लेकर हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। इस हमले की कड़ी निंदा की है। निंदा करने वालों में मार्क रफालो, म्यूजिशियन जैक व्हाइट और जॉन क्यूसैक जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं।