फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: लंबे समय बाद दिखीं अनुष्का, परिवार के साथ आईपीएल देखने पहुंचे सैफ-करीना; देखें वायरल वीडियो

Mon, 13 Apr 2026 09:12 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs In MI VS RCB Match: कल रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने कई सेलेब्स भी पहुंचे। 
विज्ञापन
आईपीएल मैच देखने पहुंचे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन आरसीबी और मुंबई के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच खेला गया। जीत आरसीबी की हुई। इस मैच को देखने आरसीबी के धुरंधर खिलाड़ी क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी व चर्चित एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंचीं। उनके अलावा करीना कपूर और वरुण धवन सहित कई अन्य सेलेब्स भी नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के साथ पहुंचीं करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर बीते दिन परिवार के साथ मैच का आनंद लेने पहुंचीं। करीना कपूर को पति सैफ अली खान के साथ स्पॉट किया गया। साथ ही उनके बेटे बड़े बेटे तैमूर नजर आए। इस दौरान सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को भी देखा गया।
 

मैच देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
लंबे वक्त बाद मैच देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे वक्त बाद कोई मैच देखने पहुंचीं। उन्हें स्टेडियम में स्पॉट किया गया। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के इस मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक बनाया। इस दौरान अनुष्का के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और यह पल कैमरे में कैद हो गया।

कोचेला में साथ इंजॉए करते नजर आए कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो, जस्टिन पर सिंगर के मजाक ने चुराई लाइमलाइट
 

विज्ञापन

वरुण धवन और पूजा हेगड़े पहुंचे
एक्टर वरुण धवन भी यह मैच देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आईं। मैच देखकर बाहर निकलते वक्त वरुण ने पूजा की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा। फैंस की भीड़ के बीच उन्होंने पहले यह सुनिश्चित किया कि पूजा आराम से कार में बैठ जाएं। बता दें कि वरुण धवन और पूजा हेगड़े फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी हैं। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें