फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट? IPL मैच के दौरान दोनों साथ आए नजर; कंफर्म किया रिलेशनशिप

Mon, 13 Apr 2026 08:24 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Ranveer Allahbadia Girlfriend Juhi: यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए हैं। उनकी लाइफ में प्यार की एंट्री हुई है। बीते दिन वे गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। कौन हैं जूही? जानिए
विज्ञापन
रणवीर अल्लाहबादिया गर्लफ्रेंड जूही के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर अल्लाहबादिया की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है। वे जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बीते दिन उन्होंने अपना रिलेशनशिप भी सार्वजनिक रूप से कंफर्म कर दिया। दरअसल, कल रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने पॉडकास्टर रणवीर अलाहाबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

जूही भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मैचिंग कपड़ों में नजर आए रणवीर और जूही
रणवीर अल्लाहबादिया और जूही भट्ट को मैच देखने जाते वक्त पैपराजी ने स्पॉट किया। दोनों मैचिंग कपड़ों में नजर आए। रणवीर जहां व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में दिखे, वहीं जूही व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम पहने दिखीं। दोनों बहुत जल्दबाजी में आगे बढ़ते हुए नजर आए। इसी बीच एक शख्स सेल्फी लेने आया। इस पर रणवीर ने यह कहकर मना कर दिया कि 'गर्लफ्रेंड के साथ हूं'।
 

जूही भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली पोस्ट से दिया था रिलेशनशिप का हिंट
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपना रिलेशन बेशक अब कंफर्म किया है, मगर उन्होंने इसका संकेत काफी दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दे दिया था। उन्होंने बीते वर्ष दिवाली पर एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें एक Ghibli स्टाइल फोटो थी। इसमें एक लेडी और एक शख्स नजर आए। इस तस्वीर के बाद लोगों ने उनकी डेटिंग के कयास लगाए थे। अब रणवीर ने खुद अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। बता दें कि जूही भट्ट से पहले रणवीर की लाइफ में टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा थीं। निक्की से ब्रेकअप के बाद रणवीर की लाइफ में फिर प्यार की एंट्री हुई है।

विज्ञापन

जूही भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं जूही भट्ट?
रणवीर जहां यूट्यूबर हैं, वहीं जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिपोर्ट् के मुताबिक, वे उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। जूही फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। जूही के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डांस रील्स, लाइफस्टाइल वीडियोज और क्रिएटिव स्केच का मिक्सचर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें