फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोलन की ‘द ओडिसी’ में आमिर खान, तब्बू और साई पल्लवी? इंटरनेट ने किया दिलचस्प रीइमैजिन; देखें तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2026 02:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Odyssey: डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की रिलीज से पहले इंटरनेट पर एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों ने एआई की मदद से क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ के किरदारों में भारतीय एक्टर्स को रीइमैजिन किया है। इन तस्वीरों में आमिर खान, तब्बू, साई पल्लवी, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

किस किरदार में दिखे कौन?

विज्ञापन

इन एआई तस्वीरों में आमिर खान को ओडिसियस के किरदार में दिखाया गया है, जिसे फिल्म में मैट डेमन निभा रहे हैं। आमिर को आर्मर पहने, दाढ़ी और ग्रे बालों के साथ वॉर जोन में खड़ा दिखाया गया है।

वहीं तब्बू को पेनलोप के रोल में दिखाया गया है, जिसे असल में ऐनी हैथवे निभा रही हैं। साई पल्लवी को एथेना के रूप में पेश किया गया है, जो फिल्म में जेंडाया का किरदार है।

ईशान खट्टर को ओडिसियस के बेटे टेलीमेकस के रूप में दिखाया गया है, जिसे टॉम हॉलैंड निभा रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर को हेलन ऑफ ट्रॉय के रोल में दिखाया गया है, जिसे फिल्म में लुपिता न्योंगो निभा रही हैं।

इसके अलावा अक्षय खन्ना, जिम सर्भ और अमिताभ बच्चन को भी अलग-अलग किरदारों में दिखाया गया है। ये किरदार असल फिल्म में रॉबर्ट पैटिंसन, जॉन बर्नथल और इलियट पेज निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘द ओडिसी’ की कहानी और रिलीज डेट
‘द ओडिसी’ दुनिया की सबसे पुरानी कहानियों में से एक पर आधारित है। यह कहानी ओडिसियस की है, जो ट्रोजन वॉर के बाद अपने घर लौटने की कोशिश करता है। इस सफर में उसे कई मुश्किलों और रहस्यमयी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

वह अपनी पत्नी पेनलोप और बेटे टेलीमेकस के पास वापस लौटना चाहता है। वहीं एंटिनस जैसे किरदार उसकी पत्नी से शादी करना चाहते हैं और उसके सिंहासन पर कब्जा करना चाहते हैं।

‘द ओडिसी’ 17 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें