फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Kapoor: योग दिवस पर नीतू कपूर ने पढ़ाया फिटनेस का पाठ, एनर्जी देख दंग नेटिजन्स, बोले- 'आप प्रेरणा हो'

Sat, 21 Jun 2025 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

International Yoga Day: आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योद दिवस मनाया जा रहा है। अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट एवं योग करते हुए वीडियो शेयर की है। उनकी ऊर्जा देख सभी दंग रह गए हैं।
विज्ञापन
नीतू कपूर-रिद्धिमा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नीतू कपूर की उम्र 66 वर्ष है। मगर, फिटनेस और खूबसूरती के मामले में वे कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनकी इस फिटनेस का राज है, हेल्दी लाइफस्टाइल। नीतू कपूर नियमित रूप से योग और वर्कआउट करती हैं। आज शनिवार को योग दिवस पर उन्होंने अपनी वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर की है, जिसमें उनकी एनर्जी देख नेटिजन्स भी दंग रह गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

योग से पहले की वेट ट्रेनिंग
नीतू कपूर ने आज शनिवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसके साथ नीतू कपूर ने कैप्शन लिखा है, 'योग से पहले कुछ वेट ट्रेनिंग'। वेट ट्रेनिंग के दौरान नीतू कपूर की एनर्जी का स्तर देखने लायक है। 

Sanvikaa: 'काश इनसाइडर होती, या बैकग्राउंड मजबूत होता', इंडस्ट्री में संघर्ष पर छलका 'पंचायत' की रिंकी का दर्द


नेटिजन्स ने की तारीफ, बोले- 'आप युवाओं के लिए प्रेरणा हो'
नीतू कपूर जिस अंदाज में वर्कआउट कर रही हैं, वह देख नेटिजन्स दंग रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप सच्चे मायनों में युवाओं के लिए प्रेरणा हो'। एक यूजर ने लिखा, 'उम्र के इस पड़ाव पर भी इतनी फुर्ती से आप वर्कआउट कर रही हैं। तारीफ की बात है'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने यह साबित कर दिया कि सबसे अच्छा निवेश वही है, जो हेल्थ के लिए किया जाए।' नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी मां के पोस्ट पर रिएक्ट किया है।





विज्ञापन

बेटी रिद्धिमा के साथ योग करती दिखीं नीतू कपूर
नीतू कपूर ने एक अन्य वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वे अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ योग करती नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सबसे अच्छी विरासत- योग और एक-दूसरे के प्रति प्रेम'! आगे लिखा है, 'इंटरनेशनल योग डे और मां-बेटी की बॉन्डिंग'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें