फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का ने बदलवायी अपने टैटू की भाषा

Thu, 10 Jan 2013 02:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
11 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' अपने रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म के प्रोमो और गानों के साथ फिल्म के टैटू भी इसकी बड़ी वजह है। इस फिल्म की बिजली यानी अनुष्का शर्मा को दर्शक तरह-तरह के टैटू में देखेंगे। सबसे दिलचस्प टैटू उनकी पीठ पर गुदा हुआ है। उस पर लिखा हुआ है 'देखो मगर प्यार से'। फिल्म की तरह इस टैटू की कहानी भी जबर्दस्त है। दरअसल पहले इस टैटू में लिखना था, 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला'।
विज्ञापन


ऐसे स्लोगन हम ट्रकों में लिखे हुए खूब देखते हैं। उसी से प्रेरित होकर टैटू की भाषा गढ़ी गई थी। टैटू बनवाने से पहले अनुष्का शर्मा को यह भाषा अच्छी नहीं लग रही थी। अनुष्का बताती हैं कि वह पूरा दिन सोंचती रहीं कि अच्छा टैटू क्या हो सकता है। फिर अचानक उन्हें ख्याल आया कि 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला' से बेहतर 'देखो मगर प्यार से रहेगा'। उन्होंने यह बात फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज से शेयर की। उन्हें भी यह सुझाव अच्छा लगा। फिर क्या बन गया 'देखो मगर प्यार से इबारत वाला टैटू'। अब देखते हैं कि दर्शकों को यह टैटू कैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें