एक्ट्रेस ने बीते दिनों ही अपनी ब्रालेस फोटो शेयर की थी, जिसमें वह सिर्फ एक सफेद शर्ट पहनी नजर आई थीं। सफेद रंग की शर्ट में ईशा का यह बोल्ड लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अभिनेत्री की शेयर की गई इस तस्वीर में वह बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं। फोटो में वह बैकलेस नजर आ रही हैं और मुंह के बल लेटी हुई हैं। अपनी बॉडी को कवर किए बिना एक्ट्रेस बिना कपड़ों के रिलैक्स मूड में दिखाई दीं।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, द फोटोग्राफ। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है और इसे कुछ ही घंटों में लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कुछ फैंस अभिनेत्री के इस बोल्ड अंदाज पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।