फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inn Galiyon Mein: 'इन गलियों में' के संवाद पर सीबीएफसी ने दिए 13 कट लगाने के सुझाव, हाई कोर्ट में पहुंचा मामला

Tue, 21 Jan 2025 08:51 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'इन गलियों में' के संवाद को लेकर सीबीएफसी यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कुछ 13 कट लगाने का सुझाव दिया है। इस पर हामी न भरते हुए निर्माता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
इन गलियों में - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'इन गलियों में' के संवाद को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। अविनाश दास निर्देशित फिल्म की पेन ड्राइव सोमवार को कोर्ट ने जमा कर ली। जस्टिस मनीष पितले के सामने फिल्म के विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के वकील ने कहा कि फिल्म के कई संवाद असंसदीय हैं। इससे प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

निर्माता ने दायर की याचिका
सीबीएफसी ने फिल्म में 13 कट करने के सुझाव दिए हैं। इस मामले पर अविनाश के वकील सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सीबीएफसी की संवाद से जुड़ी आपत्ति निराधार है। फिल्म संवाद रचनात्मकता की परिधि मेंआते हैं। इसको ध्यान में रखकर 27 जनवरी तक केस को स्थगित कर दिया गया है।

इन गलियों में फिल्म-अविनाश दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका
इन कट्स को लेकर निर्माता विनोद कुमार ने असहमति जताई है। उन्होंने इस फिल्म के संवादों को फिल्म की कहानी के हिसाब से सही बताया है, इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा याचिका भी दायर की है।

निर्देशक ने कही ये बात
अविनाश के मुताबिक फिल्म 'इन गलियों में' वसु मालवीय के पुत्र पुनर्वसु की तरफ से अपने पिता को श्रद्धांजलि है। पटकथा पुनर्वसु ने लिखी है, ज्यादातर गीत भी उन्होंने ही लिखे है, गीतों की शुरुआती धुन भी उन्होंने ही तैयार की है। अविनाश कहते हैं, “ये फिल्म मेरी तरफ से हिंदी साहित्य को एक उपहार है। यदुनाथ फिल्म्स ने इसे बनाया, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार रहूंगा और शुक्रगुजार रहूंगा फिल्म के सारे कलाकारों का जिन्होंने मेरी इस मनोभावना में मेरा साथ दिया।"

Box Office Report: मंडे टेस्ट में 'इमरजेंसी' और 'आजाद' फेल, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
'इन गलियों में' फिल्म में जावेद जाफरी, इश्तियाक खान, सुशांत सिंह, अवंतिका दसानी, विवान शाह, राजीव ध्यानी, हिमांशु वाजपेयी जैसे चर्चित कलाकारों ने फिल्म में काम किया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें