मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' का गाना 'ये आवाज है' रिलीज किया गया है। इस गाने को एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हाड़ी पर फिल्माया गया है। कीर्ति फिल्म में एक रिपोर्टर बनी हैं जो इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाती है। इस गाने को अनु मलिक ने म्यूजिक दिया है। गाने को बल लिखे हैं पुनीत शर्मा ने जिसे मोनाली ठाकुर ने गाया है।
कीर्ति आखिरी बार फिल्म पिंक में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके रोल की काफी तारीफ की गई थी। 'इंदु सरकार' के ट्रेलर को देखकर भी आप कीर्ति की एक्टिंग की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।
संजय गांधी के रोल में नील नितिन मुकेश का लुक देखने बनता है। वहीं सुप्रिया विनोद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। अनुपम खेर की भी फिल्म में जोरदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।
बता दें कि यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
देखें वीडियो-