इंडियन क्रिकेट टीम को चियर्स करने उनकी पत्नियां और मंगेतर जमैका पहुंच गई हैं। स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच और जहीर खान की मंगेतर सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में ये सभी कभी फनी एक्सप्रेशन्स, तो कभी पोज देती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार को जब भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना पांचवा वन डे इंटरनेशनल मैच खेला तो सागरिका, हेजल, साक्षी और आएशा ग्राउंड पर अपने पार्टनर्स को चीयर्स कर रही थीं। अपने पार्टनर्स को चीयर करने के अलावा ये चारों सेल्फी क्लिक करने में भी बिजी थी।
हेजल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हे बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर हम कहां जा रहे हैं? मैं भी आ रही हूं। जीवा तुम ऐसे क्यों देख रही हो। फोटो में कैप्टन कूल की पत्नी अपनी बेटी जीवा के साथ नजर आ रही हैं।
पांच वन डे मैचों की सीरीज़ में गुरुवार को खेले गए आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इस जीत का पूरा श्रेय भारतीय कप्तान विराट कोहली, गेंदबाज मोहम्मद शामी, अजिंक्या रहाणे और दिनेश कार्तिक को जाता है क्योंकि उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई है।
स्टार ओपनर शिखर धवन की पत्नी आयशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एंट्री की है। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और बेटे सहित एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, अपनी खूबसूरत पत्नी आयशा का मैं इंस्टाग्राम पर स्वागत करता हूं। उसे सपोर्ट करना हमेशा अच्छा लगता है।
There she is again ..... #stalkeralert 😳 @aesha.dhawan5 @hazelkeechofficial #stacythestalker
A post shared by Sagarika Ghatge (@sagarikaghatge) on Jul 6, 2017 at 12:29pm PDT
Heys BFFs where are we going now? Im coming too! Ziva why are you looking at me like that?! You're really smiling on the inside, i can tell! Well done India love #stacythestalker #stickingtoyoulikeglue #bff LOVE YOU GUYS SO MUCH ILL NEVER LEAVE YOU
A post shared by HazelKeechOfficial (@hazelkeechofficial) on Jul 6, 2017 at 3:12pm PDT
Meet my new Best Friends Forever!!! Please follow me guys....... ill never leave you now ive found you #stacythestalker #bff #stickingtoyoulikeglue
A post shared by HazelKeechOfficial (@hazelkeechofficial) on Jul 6, 2017 at 12:48pm PDT
Well done team. Another tour down, another victory won #getupanddoitagain
A post shared by HazelKeechOfficial (@hazelkeechofficial) on Jul 6, 2017 at 11:00pm PDT