फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lost: हिंदुस्तानी रैप को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, 'लॉस्ट' के साथ डिनो जेम्स ने किया डेफ जैम इंडिया पर डेब्यू

Thu, 03 Mar 2022 04:51 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

लीडिंग रैपर, गायक-गीतकार, संगीत निर्माता और संगीतकार डिनो जेम्स ने दुनिया के प्रतिष्ठित रिकॉर्ड लेबल डेफ जैम रिकॉर्डिंग्स के साथ अपने कोलैबोरेशन से पहले डेफ जैम इंडिया के सहयोग से 'लॉस्ट' नामक एक नया सिंगल जारी किया है।
विज्ञापन
डिनो जेम्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीडिंग रैपर, गायक-गीतकार, संगीत निर्माता और संगीतकार डिनो जेम्स ने दुनिया के प्रतिष्ठित रिकॉर्ड लेबल डेफ जैम रिकॉर्डिंग्स के साथ अपने कोलैबोरेशन से पहले डेफ जैम इंडिया के सहयोग से 'लॉस्ट' नामक एक नया सिंगल जारी किया है। इस गाने को एक कड़वे मीठे ब्रेकअप गीत के रूप में पेश किया गया है। डिनो के मुताबिक उनका गाना 'लॉस्ट' श्रोताओं का एक समानांतर विश्व में स्वागत करता है, जहां प्यार में अंदर और बाहर होने की यादों को सौंदर्य की दृष्टि से देखा जाता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में डिनो जेम्स के साथ ओडिशा की सुपरमॉडल नैशा भार्गबी को दिखाया गया है।

विज्ञापन


डिनो जेम्स कहते हैं, "लॉस्ट एक ऐसी रचना है जो बहुत ही व्यक्तिगत है और मेरे जीवन के सबसे अंतरंग क्षणों में से एक को दर्शाती है। मैंने ट्रैक के वाइब को काफी सहज रखा है, जिसमें मुख्य फोकस कड़वी-मीठी यादों का उत्सव है, और 'क्या, कैसे, कौन और कब' जैसे सवालों से ये आगे की दुनिया है। मैं नाइशा का आभारी हूं कि उन्होंने अपने सौंदर्य को इस म्यूजिक वीडियो में खुलकर खिलने दिया। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं डेफ जैम इंडिया के साथ यह सब कर रहा हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें