इंडियन आइडल सीजन 11 का इस बार का वीकएंड एपीसोड किशोर कुमार स्पेशल शो होगा। इस एपीसोड में मशहूर किशोर कुमार के गाए बेहतरीन गाने तो पेश किए ही जाएंगे। साथ ही उनके दोनों बेटे अमित कुमार और सुमित कुमार भी इस शो के खास मेहमान होंगे। सोने पर सुहागा होगा स्वर्गीय किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर की इस शो में मौजूदगी।
इस एपिसोड की शूटिंग पर मौजूद सूत्र बताते हैं कि इंडियन आइडल के इस एपिसोड में चर्चित गायक सनी हिंदुस्तानी स्वर्गीय किशोर कुमार के परिवार के सामने उनके सुपरहिट गीत "मेरे नैना सावन भादो" पर प्रस्तुति देंगे। और, यही नहीं उनके लुभावने गायन कौशल से प्रभावित होकर अमित कुमार ने उन्हें अपने नए म्यूजिक स्टूडियो में गाए जाने वाले एक गीत के लिए तुरंत मौका भी दे दिया। अमित कुमार अपना यह स्टूडियो अगले साल लॉन्च करने जा रहे हैं।
इस मौके पर शो की जज नेहा कक्कड़ ने सनी की सराहना करते हुए कहा “आपकी आवाज में दम है, जब भी आप मंच पर आते हैं आप ऐसा सकारात्मक माहौल बनाते हैं जिससे सभी को कला से प्यार होता है। आगे आपका बहुत अच्छा भविष्य है। काश आपके सपने बहुत जल्द पूरे हों।”
'डांस प्लस 5' में इस हफ्ते दिखेगा ‘मुकाबला’, रेमो और वरुण ने साझा किए शूटिंग के अनुभव