फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे तारक मेहता, लंबी बीमारी के बाद अहमदाबाद में निधन

Wed, 01 Mar 2017 02:02 PM IST
amarujala.com Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
तारक मेहता
विज्ञापन
देश के प्रसिद्ध नाटककार और पद्मश्री तारक मेहता का आज सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया। तारक मेहता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्मा' इन्हीं के कॉलम 'दुन‌िया ने ऊंधा चश्मा' पर अाध्‍ाार‌ित है। 
विज्ञापन


ये प्रोग्राम सब टीवी पर आता है। ‌ये इस चैनल का सबसे लोकप्रिय शो बन चुका है। शो के किरदार जेठालाल, दया बेन और बाबू जी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इस सीरियल को 9 साल हो चुके हैं। हाल ही में शो के फेमस किरदार टप्पू यानी भव्य गांधी ने आठ साल बाद इसे छोड़ दिया। 

इस वजह से ये शो चर्चा में आ गया था। इस शो ने पिछले साल 2 हजार एपीसोड पूरे किए थे। ये देश का सबसे लंबा कॉमेडी शो भी बन चुका है। इस शो में दिलीप जोशी, दिशा वकानी और अमित भट्ट प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह शो गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले छह परिवारों की कहानी है। इसके हर एपीसोड में सामाजिक संदेश भी होता है। 
विज्ञापन


शो में सबसे मजेदार किरदार पोपटलाल हैं जो कि एक पत्रकार हैं। वो हमेशा अपने छाते के नीचे रहते हैं। साथ ही अपनी शादी के लिए भी चिंतित हैं।

गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा,' तारक मेहता के निधन से दुखी- हास्य-रस के लेखक और स्‍तंभकार। वे हमेशा ही हमारे चेहरे पर मुस्‍कान लेकर आए। उनके परिवार के सदस्‍यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
  Saddened by the death of Tarak Mehta - humorist & columnist. He always brought smile to our faces. My condolences to family members. — Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) March 1, 2017

  Renowned Indian humorist and playwright Taarak Mehta passes away at the age of 87 years after prolonged illness pic.twitter.com/3BVkWFXFPP — ANI (@ANI_news) March 1, 2017



  The popular series 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' is TV adaptation of  Padma Shri Taarak Mehta's column 'Duniya Ne Undha Chasma' pic.twitter.com/zSf1sPFFok — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें