दरअसल, तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए जानकारी मिली है कि साल 2021 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा को आंकने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया, जिसमें आईएफआई ने देश के सात फिल्म समीक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की एक सूची बनाने का अनुरोध किया। इस लिस्ट में समीक्षकों ने तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को 10 से 1 नंबर पर रखा है। इस सर्वेक्षण में भारद्वाज रंगन, सचिन चटे, सिराज, चांदो खान, डाल्टन क्रिस्टोफर, उत्पल दत्ता ने भाग लिया था।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर थी, जिसमें मजेदार ट्विस्टेड लव स्टोरी देखने को मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है।
तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म ‘लूप लपेटा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में तापसी के साथ ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। तापसी और ताहिर राज की ये फिल्म जर्मन फिल्म ‘रन लोला’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशक आकाश भाटिया कर रहे हैं। ये फिल्म 4 फरवरी को ओटोटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा, तापसी 'शाबास मिथु' और 'ब्लर' में भी दिखाई देंगी।