आलिया भट्ट और रणवीर सिंह दिल्ली में चल रहे Indian Couture Week 2017 के आखिरी दिन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो-स्टापर बने। फैशन शो में भाग लेने के लिए दोनों साथ में ही दिल्ली रवाना हुए थे और इस दौरान आलिया को रणवीर ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन
दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो शुरू होने से पहले कई तस्वीरें डाली हैं। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया संग एक फोटो डाली जिसमें उन्होंने लिखा, 'विक्रम और बेताल'। अब आलिया भट्ट की शक्ल देख कर तो साफ पता चल रहा है कि रणवीर ने उन्हें कितना परेशान कर रखा है।