फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind Vs Eng: लॉर्ड्स में भारत को सपोर्ट करने पहुंचे अक्षय कुमार, तैमूर के साथ नजर आए सैफ; कृति सेनन भी दिखीं

Sun, 19 Jul 2026 08:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India Vs England ODI Match at lords: रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए सैफ अली खान, अक्षय कुमार, कृति सेनन जैसे सितारे भी पहुंचे। यहां देखिए, उनकी झलक। 

 

विज्ञापन
टीम इंडिया को सपोर्ट करने लंदन पहुंचे सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस रोमांचक क्रिकेट मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ दिखे तो अक्षय और कृति सेनन ने भी मैच का लुफ्ट उठाया। 

सैफ अली बेटे तैमूर के साथ दिखे

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच को देखने के लिए सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ पहुंचे। वायरल तस्वीरों में वह अपने बेटे को मैच के बारे में कुछ समझा रहे हैं। तैमूर को क्रिकेट से काफी लगाव है, यह बात करीना ने एक इंटरव्यू में साझा की थी।

(अक्षय कुमार, सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ)

अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन भी मैच देखने पहुंचीं 

विज्ञापन

अक्षय कुमार और कृति सेनन भी रोमांचक क्रिकेट मैच का आनंद लेते हुए देखे गए। कृति सेनन को क्रिकेटर ऋषभ पंत से बातचीत करते हुए भी देखा गया।

 


17 साल बाद साथ में फिल्म कर रहे हैं सैफ और अक्षय कुमार 

फिल्म ‘टशन’ के लगभग 17 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे। यह दोनों साल 1994 में रिलीज फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में भी साथ अभिनय कर चुके हैं। फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार का रोल नेगेटिव है। वह दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने वाले हैं।
फिल्म ‘हैवान’ इस साल रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 11 सितंबर है। 

विज्ञापन

अर्जुन कपूर भी लॉर्ड्स में मैच देखने पहुंचे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अर्जुन कपूर भी लॉर्ड्स में दिखाई दिए
अक्षय कुमार, कृति सेनन, सैफ अली खान के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी नजर आए। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें