जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के साथ पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal
प्रकाश राज, स्वरा भास्कर जैसे सेलेब्स के बाद एक्ट्रेस पूनम पांडे भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ने आई हैं। इसके अलावा वह सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके साथ भी खड़ी नजर आईं। सोनम वांगचुक के सपोर्ट में भी पोस्टर लिए पूनम पांडे खड़ी दिखीं।
स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने आईं पूनम पांडे
आईएएनएस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पूनम पांडे कहती हैं, ‘मैं यहां सिर्फ और सिर्फ स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने आई हूं। मैं उनके हक के लिए लड़ने आई हूं। जहां तक बाकी बातों का सवाल है, तो मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता। मैं यहां सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए हूं। मैं यहां उन बच्चों के लिए हूं जिन्होंने आत्महत्या की है। मैं बस उन्हें सपोर्ट करने आई हूं।’
सभी लोगों से की खास गुजारिश
वह वीडियो में आगे कहती हैं, ‘मैं सबसे गुजारिश करना चाहती हूं कि प्लीज इसे धार्मिक या राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। इसे बच्चों से जुड़ा मुद्दा ही रहने दें। कई बच्चों की मौत हो चुकी है।’ बाद में पूनम पांडे एक पोस्टर लिए दिखाई दीं, जिसमें सोनम वांगचुक का जिक्र था।
इन सेलेब्स ने भी किया प्रोटेस्ट को सपोर्ट
बीते दिनों फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना, सान्या मल्होत्रा, इमरान खान जैसे सेलेब्स ने सोनम वांगचुक और सीजेपी के प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया था। उनके प्रयास को सराहा था, साथ ही सरकार से भी इस मामले पर गौर करने की अपील की थी।