महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैन ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर की गई टिप्पणी के संबंध में दूसरा समन जारी किया है, जिससे विवाद पैदा हो गया है। इससे पहले समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करवाने की मांग कर चुके हैं।
समय रैना को भेजा गया दूसरा समन
समय रैना को इससे पहले 18 फरवरी को बयान दर्ज करने के लिए उपस्थित न होने के बाद मुद्दा उठा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने बयान जारी किया है कि रैना को आज एक और समन भेजा गया, ताकि उनके बयान की रिकॉर्डिंग के लिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
समय रैना
- फोटो : Instagram
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का किया अनुरोध
कॉमेडियन समय रैना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। वे फिलहाल अमेरिका में हैं, 17 मार्च से पहले समय भारत नहीं लौट पाएंगे। इस मामले में विभाग ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। विभाग ने कहा कि ये बयान व्यक्तिगत रूप से दर्ज किया जाना चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में विवादित टिप्पणी के मामले में विवादों से घिरे हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ पुलिस केस हो गया है। ऐसे में उन्होंने लोगों से माफी मांगी है। समय रैना ने ऐलान किया है कि उन्होंने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के सभी शो हटा दिए हैं। समय रैना ने कहा है कि वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी
42 लोगों को किया जा चुका है तलब
जानकारी महाराष्ट्र साइबर सेल के इंस्पेक्टर जनरल यशस्वी यादव ने कहा, ‘अब तक शो के सभी एपिसोड में शामिल हुए तमाम मेंबर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने जांच के दायरे में आने वाले सभी वीडियो को हटाने का आदेश दिया था और जांच पूरी होने तक शो का अकाउंट भी निष्क्रिय करने का आदेश दिया था। साइबर अधिकारियों ने पहले विवादित वीडियो हटाया और फिर कॉमेडियन समय रैना को मामले से जुड़ी सभी सामग्री हटाने का निर्देश दिया। अब तक कलाकारों, निर्माताओं और इन्फ्लुएंसर्स समेत कुल 42 लोगों को तलब किया गया है। मुख्य आरोपियों में समय रैना, अपूर्व मुखीजा और रणवीर इलाहाबादिया शामिल हैं। देवेश दीक्षित, रघु राम और एक अन्य व्यक्ति के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।’