बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार का पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इंदर पर एक मॉडल से रेप का केस चल रहा था जो उनकी मौत के बाद बंद होने वाला था लेकिन उनकी पत्नी ने कोर्ट में केस जारी रखने की एप्लीकेशन दी है।
इंदर की पत्नी पल्लवी का इसपर कहना है कि इंदर बेकसूर हैं और वो केस जरूर जीतेंगी। पल्लवी ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा 'इंदर पर गलत इल्जाम लगाए गए थे। उनके नाम का इस्तेमाल कर लोग पैसे हड़पना चाहते हैं। इसलिए मैंने कोर्ट में केस को चलने रहने के लिए अर्जी दी है।'
पढ़ें: सुपरस्टार रही इस हीरोइन ने दर्द और अकेलेपन में गुजारी जिंदगी, किसी ने नहीं की थी मदद
इंदर अपने आखिरी दिनों में डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पल्लवी का कहना है कि इंदर को सबसे ज्यादा इसी बात ने परेशान कर रखा था। बता दें कि इंदर पर साल 2014 में एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था। मॉडल का आरोप था कि इंदर ने बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने के बहाने उनका शोषण किया है।
पल्लवी को पूरी उम्मीद है कि कोर्ट का फैसला इंदर के हक में आएगा। उन्होंने कहा है कि केस जीतने के बाद वो मॉडल के खिलाफ केस करेंगी।