फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, खुशी से झूमे जेठालाल, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Mon, 29 Aug 2022 12:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूरा देश भारत की इस धमाकेदार जीत का जश्न मना रहा है। कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं।  
विज्ञापन
IND vs PAK 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर जीत का परचम लहराया है। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने धोनी वाली रणनीति अपनाई और पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिली हाल का बदला लिया। अब पूरा देश भारत की इस धमाकेदार जीत का जश्न मना रहा है। कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स में कहीं तारक मेहता के जेठालाल खुशी से नाच रहे हैं तो कहीं बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग्स के जरिए पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी टीम इंडिया की इस जीत का जश्न मना रहे हैं। कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, अशोक पंडित, शरद केलकर, कमाल राशिद खान, अर्जुन रामपाल समेत कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

सेलेब्स ने ऐसे मनाया जश्न
भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना ने कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के पॉपुलर गाने 'काला चश्मा' पर शानदार डांस किया। वहीं अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर हार्दिक पांड्या और रवींद्रसिंह जडेजा को धन्यवाद कहा है। बता दें कि इन दोनों बल्लेबाजों की वजह से ही रविवार को इंडिया यह मुकाबला जीत पाई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें