फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने मारे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री पर छापे, 11 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति हुई जब्त

Sun, 06 Jan 2019 09:21 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, बंगलूरू
विज्ञापन
shiv rajkumar
विज्ञापन

आयकर विभाग ने रविवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म उद्योग से जुड़े शीर्ष अभिनेताओं सहित कई लोगों के परिसरों में तलाशी ली गई तथा 11 करोड़ रुपये मूल्य की अघोषित संपत्ति जब्त की गई।  आयकर विभाग के मुताबिक इन छापों में आरोपियों ने अपनी करीब 109 करोड़ रूपये की अघोषित आय को भी स्वीकार किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से शनिवार तक अभिनेता शिव राजकुमार, पुनीत राजकुमार, सुदीप और यश तथा फिल्म निर्माता सीआर मनोहर, रॉकलाइन वेंकटेश तथा विजय किरिगांदुर के यहां छापे मारे गए। आयकर विभाग की जांच शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन छापों में 11 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति जब्त की गई। इनमें 2. 8 करोड़ रुपये नकद और 25. 3 किग्रा सोने के जेवरात शामिल हैं। ये छापे 21 परिसरों में मारे गए और पांच स्थानों का सर्वेक्षण किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें