फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छापा : 350 करोड़ रुपये की टैक्स गड़बड़ी पता चली, तापसी के घर मिलीं 5 करोड़ नकद लेनदेन की रसीदें

Thu, 04 Mar 2021 10:50 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू अनुराग कश्यप इनकम टैक्स - फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर छापामारी के दौरान आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। मालूम हो कि तापसी और अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी और जांच चल रही है। आयकर विभाग ने गुरुवार को जारी अपने बयान में बताया कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं।  विभाग के अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। साथ ही विभाग ने कुछ लॉकर्स पर पाबंदी लगाई है। इस बीच खबर है कि आयकर विभाग के अफसरों को शक है कि तापसी पन्नू के मोबाइल फोन से कुछ डेटा डिलीट किया गया है। उन्हें आने वाले दिनों में जांच के लिए आईटी अधिकारियों द्वारा बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही आयकर विभाग का कहना है कि 5 करोड़ रुपये कैश पेमेंट लेने की रसीदें तापसी पन्नू के घर से बरामद हुई हैं। विभाग का कहना है कि कंपनी के अधिकारी 350 करोड़ रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए हैं। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट रिकवर हुई है जिसकी जांच जारी है। 
विज्ञापन

3 of 5
फैंटम फिल्म्स टीम - फोटो : phantom-films-team
विभाग ने आगे बताया कि फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी बेचने में उसका अंडरवैल्यूएशन किया गया था। फिल्म डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स के शेयरों के लेनदेन को अंडरवैल्यूएट करके बताया गया था। आयकर विभाग का कहना है कि कुल 350 करोड़ रुपये के टैक्स की अनियमितता का मामला है। इसके अलावा 5 करोड़ रुपये के कैश लेनदेन की रसीदों के सबूत तापसी पन्नू से बरामद हुए हैं।


 

4 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter
सीबीडीटी का कहना है कि आयकर विभाग सर्च और सर्वे ऑपरेशंस को अंजाम दे रहा है, जिसकी शुरुआत मुंबई में 2 प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक एक्ट्रेस और दो प्रतिभा प्रबंधन कंपनियों से 3 मार्च को हुई थी। मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
बता दें कि आयकर विभाग ने एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदार के घरों और दफ्तरों पर बुधवार को छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया था कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें