जल्द ही देश की सबसे प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सबसे बड़ा सस्पेंस यही माना जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल कौन सी हीरोइन निभाएगी। पहले माना जा रहा था ही ये रोल दीपिका पादुकोण निभाएंगी लेकिन हाल में सामने आया है कि इस रोल के लिए फिल्म के डायरेक्टर को परफेक्ट चेहरा मिल गया है।
इतने बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी की बेटी और खुद भी बैडमिंटन खिलाड़ी रही दीपिका पीदुकोण को ये रोल नहीं मिल पाया।
माना जा रहा साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में उनका रोल निभाएंगी श्रद्धा कपूर। फिल्म के डायरेक्टर अमोले गुप्ते आजकल फिल्म के लिए साइना नेहवाल के जीवन पर रिसर्च करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रडयूस करेंगें।
इसे भी पढ़ें- बॉडीगार्ड्स करते थे शर्मनाक हरकत, सलमान खान ने नौकरी से निकाला
इस बारे में बातचीत करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा कि लगभग सभी लड़किया लाइफ में स्कूल टाइम में बैडमिंटन खेलती है, मैं साइना नेहवाल खुद को लक्की मानती हूं कि मुझे साइना नेहवाल की भूमिका निभाने का मौका मिला।
श्रद्धा ने आगे कहा कि वो ना सिर्फ टॉप खिलाड़ी है बल्कि यूथ आइकन हैं। मैं इस रोल को निभाने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकती। इस नए अंदाज में श्रद्धा को देखने के लिए उनके फैंस में अब बेसब्री जाग जाएगी।
इसे भी पढ़ें- 'बाहुबली 2' ने सबसे महंगे टिकट का बनाया रिकॉर्ड, खर्च करने होंगे 2400 रुपए