फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमान को मिला इम्तियाज अली और कनिमोझी करुणानिधि का सपोर्ट, विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए थे संगीतकार

Tue, 20 Jan 2026 11:40 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman Controversy: एक हालिया बयान के कारण विवादों में घिरे एआर रहमान को लेकर इम्तियाज अली ने भी चुप्पी तोड़ी है। रहमान के बयान को लेकर वह क्या सोचते हैं? क्या उन्हें लगता है कि बॉलीवुड में किसी तरह का सांप्रदायिक भेदभाव होता है? इम्तियाज के अलावा रहमान के सपोर्ट में सांसद कनिमोझी करुणानिधि भी उतर चुकी हैं।
विज्ञापन
इम्तियाज अली, एआर रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले संगीतकार ए आर रहमान अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गए। उन्होंने बॉलीवुड पर सांप्रदायिकता से प्रभावित होने की बात कही। इसके बाद बॉलीवुड के कई लोगों ने उनकी बात का विरोध किया, वहीं कुछ लोग सपोर्ट में भी दिखे। हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी रहमान के विवादित बयान पर अपनी राय रखी है।

रहमान के बयान पर इम्तियाज अली ने दी ये प्रतिक्रिया

विज्ञापन

इंडिया टूडे से की गई बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई सांप्रदायिक भेदभाव है। मैं यहां काफी समय से हूं, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। एआर रहमान उन सबसे टैलेंटेड लोगों में से एक हैं, जिनसे मैं फिल्म इंडस्ट्री में मिला हूं।’ 

रहमान को सपोर्ट करते नजर आए इम्तियाज 
इम्तियाज अली आगे कहते हैं, ‘मुझे सच में विश्वास नहीं है कि रहमान वे सभी बातें कही हैं, जो उनसे जोड़ी जा रही हैं। हो सकता है कि उनकी बातों को गलत समझा गया हो। मुझे पता है कि उन्होंने ठीक वैसा नहीं कहा जैसा समझा जा रहा है। मुझे एक भी ऐसी घटना याद नहीं है जहां कोई सांप्रदायिक भेदभाव या दुश्मनी बॉलीवुड में दिखी हो।’ रहमान को सपोर्ट करने वाले लोगों में सांसद कनिमोझी करुणानिधि भी शामिल हैं। सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने भी रहमान को सपोर्ट करते हुए एक ट्विटर पोस्ट साझा की है। उनका मनाना है कि रहमान को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 


ये खबर भी पढ़ें: दिलजीत दाेसांझ ने शुरू की इम्तियाज अली के साथ नई फिल्म की शूटिंग, सिंगर ने व्लॉग में शेयर किया अपना रूटीन 

कौन सी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं इम्तियाज अली 
इम्तियाज अली के करियर फ्रंट की बात करें वह फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद दिलजीत दोसांझ के साथ एक और फिल्म बना रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह और दिलजीत दोसांझ पंजाब में मौजूद थे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें