‘रॉकस्टार’, ‘जब वी मेट’, ‘तमाशा’, ‘लव आज कल’ और ‘लैला मजनू’ के लिए फिल्ममेकर इम्तियाज अली को लोगों से खूब सराहना मिली है। लोग अक्सर उनसे इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। हालांकि डायरेक्टर ने ‘लव आज कल’ का सीक्वल बनाया था, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाया।
अब उन्होंने शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ और रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘तमाशा’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।
सीक्वल पर क्या बोले इम्तियाज
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में इम्तियाज ने इन फिल्मों के सीक्वल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे इनके सीक्वल के बारे में पूछते हैं, तो मैं उनसे कहता हूं कि ‘लव आज कल’ का तो सीक्वल बनाया था, वो तो नहीं चली। जरूरी नहीं हर बार सीक्वल प्यार और सफलता दें।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर सच में कोई अच्छी कहानी आती है, जिसे सुनकर मुझे लगता है कि वो अच्छी है, तो मैं जरूर बनाऊंगा। पर खासकर ‘जब वी मेट’ के सीक्वल को लेकर मेरा कोई इरादा नहीं है। कुछ चीजों को बिना छुए छोड़ देना ही सबसे अच्छा होता है।
उन्होंने खुलासा किया कि ‘जब वी मेट’ और ‘तमाशा’ के सीक्वल का उनका कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘जब वी मेट’ एक ऐसी ‘लेगसी’ है, जिसे वो संझोकर ही रखना चाहेंगे।