फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने की रणवीर सिंह के जज्बे की तारीफ तो दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन; स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

Sat, 11 Apr 2026 11:15 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap Praise Ranveer Singh: फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच हाल ही में अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह की तारीफ की। इस वायरल वीडियो पर दीपिका पादुकोण के रिएक्शन ने नेटिजंस का काफी ध्यान खींचा है। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह-अनुराग कश्यप-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर 2' में अपने अभिनय से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। हजार करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, रणवीर के फैंस लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'धुरंधर 2' की सक्सेस और इसमें रणवीर की परफॉर्मेंस पर अब तक क्यों कुछ नहीं कहा? उन्होंने पति की तारीफ के मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है? इस बीच रणवीर सिंह की तारीफ से जुड़े एक पोस्ट पर दीपिका ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


सवाल करने वालों को दीपिका पादुकोण का जवाब 
फिल्म 'धुरंधर 2' पर चुप्पी साधने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिनों दीपिका ने जब फिल्म 'राका' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, तब भी यूजर्स ने कमेंट किए कि 'धुरंधर 2' पर क्यों चुप्पी साध रखी है। ऐसे सवाल करने वालों को और ट्रोल करने वालों को दीपिका ने बड़ी शांति के साथ करारा जवाब दे दिया है। 

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

अनुराग के पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन
बीते दिनों अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह के काम के प्रति समर्पण और मेहनत की तारीफ की थी। उन्होंने एक बातचीत में फिल्म 'लुटेरा' से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए कहा, ' फिल्म 'लुटेरा' में क्लाइमेक्स सीन में रणवीर को गोली लगती है। उस दर्द को असली महसूस करने के लिए रणवीर ने किसी को कुछ बताए बिना अपने पेट पर एक क्लिप लगा ली। उन्होंने इतनी शिद्दत से सीन किया कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था'। अनुराग कश्यप की इस वायरल रील को दीपिका पादुकोण ने भी लाइक किया है।



पहले भी दे चुकी हैं ट्रोल्स को जवाब
अनुराग कश्यप के रणवीर की तारीफ वाले इस वायरल पोस्ट को दीपिका का लाइक करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। रेडिट सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके स्क्रीनशॉट वयारल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ट्रोल्स का मुंह बंद करा चुकी हैं। फिल्म 'धुरंधर 2' पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहने पर दीपिका पर जब सवाल उठे तो उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि उन्होंने यह फिल्म पहले ही देख ली थी। उन्होंने इस मसले पर उठे सवालों को निराधार बताया। दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे शाहरुख खान की 'किंग' में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें