फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज अली: ‘वो डायरेक्टर नहीं बनता तो…’, रणबीर के फैसले पर निर्देशक ने दिया बयान; ‘रामायण’ पर कही यह बात

Fri, 27 Nov 2026 06:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। 
  •  फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। 
  •  इस फिल्म को देखने के बाज निर्देशक इम्तियाज अली ने रणबीर की सराहना की। 
  •   उन्होंने बताया कि अभिनेता बनने से पहले रणबीर क्या करना चाहते थे।
विज्ञापन
इम्तियाज अली, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने भी बताया कि रणबीर को अभिनय से ज्यादा निर्देशन में रुचि थी।

रणबीर पर क्या बोले इम्तियाज अली? 

विज्ञापन

इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर की एक्टिंग के बारे में बात की। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘कुछ हिस्सों में उनका अभिनय बेहद शानदार था। वे सर्वश्रेष्ठ हैं, एक महान अभिनेता हैं और उनका अभिनय बहुत ही बेहतरीन है। उन्हें देखना अद्भुत अनुभव था। मुझे लगता है कि भगवान राम की भूमिका निभाने से उन्हें जीवन में बहुत मदद मिलेगी।’ 

Trending Videos

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर बनना चाहते थे निर्देशक 
आगे अपनी बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा, ‘रणबीर के मेरी फिल्मों में अभिनय शुरू करने से पहले ही, हम दोनों ने फिल्म निर्देशन के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि उनका सपना निर्देशन करना है। कपूर परिवार से आने और ऐसी सोच रखने के कारण, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने निर्देशन करने की बात कही। अगर वह निर्देशन नहीं करते तो मुझे आश्चर्य होता। लेकिन देखते हैं, एक बार जब वह सक्रिय रूप से निर्देशन शुरू कर देंगे, तो क्या उन्हें पता चलेगा कि यह वास्तव में क्या है और क्या उन्हें इसमें आनंद आता है या नहीं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता चलेगा, मुझे उम्मीद है कि वह निर्देशन के लिए अभिनय नहीं छोड़ेंगे। लेकिन उनकी रुचि हमेशा से अभिनय से ज्यादा निर्देशन में रही है।’

विज्ञापन

रामायण - फोटो : साभार@imdb

कितना रहा फिल्म ‘रामायण’ का कलेक्शन?
रिलीज के 22वें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने विदेशों में 9.25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 996 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,185 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही भारत में 1,000 करोड़ रुपये नेट कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 22 दिनों में 592.13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 'रामायण' का दुनियाभर का कुल कलेक्शन 1,777 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस कमाई के साथ यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें