फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज अली की अगली फिल्म में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, दो फिल्में बनकर तैयार

Mon, 08 Oct 2018 05:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bollywood
विज्ञापन

'सोनू की टीटू की स्वीटी' में दमदार अभिनय दिखाने वाले कार्तिक आर्यन अब जल्द ही फिल्ममेकर इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं। जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुकाछिपी' और 'किरिक पार्टी' आने वाली है। आपको बता दे कि  'लुकाछिपी' में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी और वहीं दूसरी ओर 'किरिक पार्टी' में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीस दिखेंगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म में कार्तिक को लेने के लिए उत्सुक है। ये इम्तियाज की अगली रोमांटिक जॉनर फिल्म होगी। कुछ दिनों पहले ही इम्तियाज ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह कई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

आपको बता दे कि कार्तिक ने अभी 'लुकाछुपी' की शूटिंग खत्म की है और जल्द ही वह 'किरिक पार्टी' के हिंदी रीमेक की शूटिंग भी शुरू करने वाले है। फिल्म के निर्माता धीरज वाधवा और अजय कपूर चाहते है कि फिल्म शुरू होने से पहले स्क्रिप्ट अच्छी तरह से तैयार हो जाए, इसलिए शूटिंग में देरी हो रही है।
विज्ञापन


इतना तो तय है कि जिस तरह से कार्तिक को फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में कार्तिक कई बड़े बड़े कलाकारों को टक्कर देने लेगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें