निर्देशक इम्तियाज अली अपनी फिल्मों के जरिए एक इंसान के भीतर की तकलीफ, दर्दे और प्यार को बखूबी बयां करते हैं। उनकी फिल्मों में समाज पर अक्सर तंज भी कसा जाता है। हाल ही में उन्होंने बुर्के और परदे को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इम्तियाज को ट्रोल भी किया। जानिए, क्या कहा था इम्तियाज अली ने?
बुर्के और परदे पर इम्तियाज अली ने उठाया सवाल
'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' नाम के एक पॉडकास्ट में इम्तियाज अली नजर आए। वह अपनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन के सिलसिले में इंटरव्यू देने पहुंचे थे। इसी पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, ‘जब कोई कहता है कि मैं अपने बुर्के में सहज हूं, मैं अपने परदे में सहज हूं। यह बात मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अगर आपको ऐसा लगता है, तो यह ठीक नहीं है। यह तो एक गिरा हुआ समाज है।’
इम्तियाज अली की यह बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। कई लोग उनसे सहमत दिखे तो कुछ ने उनका विरोध किया।
ये खबर भी पढ़ें: ‘हमारी फिल्म किसी बड़े स्टार पर नहीं’, ‘मैं वापस आऊंगा’ के कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम-पीटीआई
इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर हाल
हाल ही में इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई। इस फिल्म में बंटवारे के दर्द के अलावा एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिलजीत के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने रिलीज के आठवें दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 12.25 करोड़ रुपये हो चुका है।