दीपिका पादुकोण और इम्तियाज अली
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कॉकटेल’ की कास्टिंग पर दीपिका को लेकर इम्तियाज ने कही थी ये बात
इम्तियाज अली का ये स्पष्टीकरण 'कॉकटेल' फिल्म की कास्टिंग को लेकर दिए बयान के बाद आया है। अपने बयान में इम्तियाज ने दीपिका को लेकर कहा था कि फिल्म बनाते समय उन्हें वेरोनिका का किरदार दीपिका की इमेज से कितना अलग लगा था।
वायरल बयान में इम्तियाज ने दीपिका को लेकर कहा था, ‘दीपिका ने मुझे फोन किया और मैंने उनसे वेरोनिका का किरदार निभाने को कहा। वेरोनिका उस समय दीपिका की इमेज व पर्सैनॉलिटी से बिल्कुल अलग है। चूंकि मैं उनके साथ कई पार्टियों में जा चुका हूं, इसलिए मुझे पता है कि वह कितनी बिंदास और बेबाक हो सकती हैं।
उस समय उन्हें एक अच्छी लड़की के रूप में दिखाया जाता था। अब लोगों ने उनका असली चेहरा देख लिया है। मुझे लगा कि दीपिका के लिए यह एक नया अनुभव होगा।’ हालांकि, इस पूरे मामले पर दीपिका की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
12 जून को रिलीज होगी इम्तियाज की ‘मैं वापस आऊंगा’
इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है। यह विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक लव स्टोरी ड्रामा है। इसमें वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।