फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरो को करीना लगती हैं अपनी पत्नी

Thu, 19 Sep 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ये तो हद ही हो गई। बॉलीवुड के एक हीरो को करीना कपूर में अपनी पत्नी नजर आती हैं। जैसे ही वह करीना को देखते हैं वह पत्नी की याद करने लगते हैं। सैफ अली खान को भी शायद ये बात पसंद न आए।
विज्ञापन

 
लेकिन आमिर खान के भांजे इमरान खान ने ये बात खुलेआम कह दी है। उनका कहना है कि करीना बिल्कुल उनकी पत्नी जैसी हैं। जैसे ही वह उनको देखते हैं अपनी पत्नी ही नजर आती है।

बॉलीवुड में आजकल इमरान और करीना की कैमिस्ट्री व दोस्ती की खासी चर्चा है। अभी हाल ही में करण जौहर ने भी कहा है कि करीना और इमरान खान की शादी हो जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


इमरान तो पहले से ही करीना के दीवाने हैं ही। अब वह करीना के साथ 'गोरी तेरे प्यार में' फिल्म में दिखाई देंगे। ऐसे में करीना की तारीफ तो ठीक है पर पत्नी से तुलना कहीं बड़ी बात में तबदील न हो जाए।
विज्ञापन


आपको यह भी बता दें कि इमरान खान की शादी अवंतिका नाम की लड़की से हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें