फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के भांजे को नहीं मिल रहे प्रोड्यूसर, टूटा निर्देशक बनने का सपना

Wed, 01 Mar 2017 09:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है इमरान खान का वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। लंबे वक्त से एक अदद हिट के लिए तरस रहे इमरान खान ने सोचा कि फिल्में नहीं चल रहीं तो निर्देशन में ही हाथ आजमा लिया जाए और यही सोचकर उन्होंने एक स्क्रिप्ट लिखी। लेकिन अब इस फिल्म को कोई भी प्रोड्यूस नहीं करना चाहता। नौबत ये आ गई है कि इमरान इस कहानी को लेकर प्रोड्यूसर की खोज में भटक रहे हैं।
विज्ञापन


आमिर खान का भांजा होने का भी उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा। एक वेबसाइट के मुताबिक, कई प्रोड्यूसरों के घरों के चक्कर लगाने के बाद हाल ही में जब इमरान खान फिल्म 'नीरजा' के प्रोड्यूसर से मिले तो उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस हीरो की फिल्म को प्रोड्यसर कर रहे रिजेक्ट

लेकिन एक और प्रोड्यूसर ने तो और भी बुरा किया। इस प्रोड्यूसर ने इमरान खान की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए तो ली लेकिन कुछ पन्ने पढ़ने के बाद ही इस प्रोड्यूसर ने इमरान खान को ये कहकर वापस भेज दिया कि स्क्रिप्ट दोबारा लिखो।

बस फिर क्या था, तभी से इमरान खान अपनी स्क्रिप्ट के लिए प्रोड्यूसर की खोज में दर-दर भटक रहे हैं।

बता दें कि इमरान की पिछली हिट फिल्म 2011 में आई 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' थी और इसके बाद आईं उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। अब देखते हैं कि आमिर खान अपने इस भांजे की नैय्या पार लगाते हैं या नहीं ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें