'मटरू की बिजली का मनडोला' में इमरान खान ने एक हरियाणवी छोरे की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका लुक पूरी तरह से देशी था। उन्होंने कुर्ता पहना था, हरियाणवी बोली थी और बीड़ी पी थी। अपनी आने वाली फिल्म में इमरान एक बार फिर देशी अंदाज और गेटअप में दिखेंगे।
वह मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्म 'वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई अगेन में' एक देसी किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में भी वह दाढ़ी और मूंछों के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार होंगे। 'मटरू की बिजली का मंडोला' में इमरान का ठेठ हरियाणवी किरदार में नजर आए थे। अब 'वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई अगेन' में वह एक टपोरी के किरदार में नज़र आयेंगे।
मिलन को इमरान पर शुरू से भरोसा था कि वो टपोरी का किरदार बखूबी निभा पाएंगे। 'मटरू की बिजली का मंडोला' देखने के बाद उनका ये विश्वास और भी पक्का हो गया कि इमरान देसी किरदारों के लिए भी बने हैं। इमरान का अभिनय देखकर उन्हें कहीं से भी नहीं लगा कि वो पहली बार कोई देसी किरदार कर रहे हैं। उनके अभिनय में वास्तविकता झलक रही थी।