फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ने किया मिलन को इंप्रेस

Fri, 26 Jul 2013 02:35 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक हीरो से क्या चाहता है...? सौ फीसदी 'कमिटमेंट'। इमरान खान ने वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा में यह 'कमिटमेंट' दिखाया और इसके निर्देशक मिलन लुथरिया का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


यही कारण है कि मिलन इन दिनों इमरान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इमरान में काम के प्रति उनके मामा आमिर खान जैसा जज्बा देखा है।

इससे बढ़कर क्या तारीफ हो सकती है...? बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान की गर्दन में गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने 'ब्रेक' लेने के बजाय काम जारी रखा।
विज्ञापन


मिलन ने बताया, 'हम जब शूटिंग कर रहे थे तो एक सीन के दौरान उन्हें (इमरान) सड़क पर गिर कर तीन चार गुलाटियां खानी थीं। पता नहीं क्या हुआ कि इस दौरान वह घायल हो गए।

उन्होंने हमें बताया भी नहीं। वह तो तीन दिन बाद जब उनका सोनाक्षी (सिन्हा) के साथ सीन था, तो वह दर्द से कराह उठे। तब हमें पता चला कि शूटिंग करते हुए वे घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मिलन के अनुसार इमरान का काम के प्रति यह समर्पण कम ही लोगों में देखने को मिलता है।
उम्मीद करें कि इमरान से मुकाबला करने वाले दूसरे हीरो इस बात से सबक लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें