फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर प्रतिक्रिया: इमरान को देश छोड़ने का नोटिस मिलने पर क्या बोले एजाज खान? किरीट सोमैया ने भी दिया बयान

Fri, 16 Oct 2026 05:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। अब इस पूरे मामले पर एक्टर एजाज खान और बीजेपी नेता किरीट सोमैया का भी बड़ा बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
इमरान खान मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा है। अभिनेता ने बीते दिनों मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। अब उन्हें पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। अब इस पूरे मामले पर एक्टर एजाज खान और बीजेपी नेता किरीट सोमैया का भी रिएक्शन सामने आया है। 

एजाज खान ने कही ये बात
अभिनेता इमरान खान के विवाद पर अभिनेता एजाज खान ने कहा, 'अगर उनके पास भारतीय पासपोर्ट होता, तो कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन वह अमेरिकी नागरिक हैं, जो गलत है।'
विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी दिया रिएक्शन 
वहीं, इस मामले पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, 'उन्हें देश छोड़कर जाना होगा, क्योंकि यह भारत में अशांति फैलाने की एक बड़ी साजिश है। विपक्ष और राहुल गांधी इमरान खान का समर्थन कर रहे हैं। वह एक विदेशी नागरिक हैं और यहां किसी भी राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकते।'
Trending Videos
विज्ञापन

इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है इमरान खान से जुड़ा पूरा मामला?
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है।

वहीं इस मामले पर इमरान खान के वकील जुल्फिकार ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। याचिका शुक्रवार या सोमवार तक दाखिल किए जाने की उम्मीद है। टीम का तर्क है कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारकों को प्रदर्शन में शामिल होने से स्पष्ट रूप से रोकता हो।

ये भी पढ़ें- नान पाटेकर: ‘भगवान उनका भला करे’, तनुश्री दत्ता के बयान पर अभिनेता के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें