फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर: ‘भगवान उनका भला करे’, तनुश्री दत्ता के बयान पर अभिनेता के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात

Fri, 16 Oct 2026 04:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nana Patekar: दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के निधन के बाद उनकी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
तनुश्री पर क्या बोले मल्हार पाटेकर? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस पहले भी कई बार नाना पाटेकर पर आरोप लगा चुकी हैं। अब इस पूरे मामले पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन


तनुश्री दत्ता के बयानों पर क्या बोले मल्हार?
उन्होंने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। मल्हार ने अपने परिवार को लेकर फैल रही अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि जिस मामले को लेकर बार-बार चर्चा हो रही है, वह काफी पहले ही खत्म हो चुका है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मल्हार ने तनुश्री दत्ता का नाम लिए बिना कहा कि जिस मामले को बेवजह उठाया जा रहा है, वह पहले ही खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि जिस मामले को लोग बेवजह उठा रहे हैं, वह काफी पहले ही खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से भी यह साफ हो चुका है कि मामला खत्म हो गया है, फिर भी लोग इस बारे में बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन


मल्हार ने आगे कहा, 'मैं ऐसे लोगों से कुछ नहीं कहना चाहता। सच वही रहेगा, जो सच है। भगवान उनका भला करे। मैं उनसे बस यही कहना चाहता हूं।'

Trending Videos
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर - फोटो : X
2018 में तनुश्री दत्ता ने लगाए थे आरोप
साल 2018 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। तनुश्री का कहना था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था। इस मामले ने भारत में #MeToo आंदोलन को चर्चा में ला दिया था।

अक्टूबर 2018 में तनुश्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, नाना पाटेकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। जून 2019 में मुंबई पुलिस ने मामले में नाना पाटेकर को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

इसके बाद भी तनुश्री ने अलग-अलग मौकों पर इस मामले को उठाया। उन्होंने डराने-धमकाने और सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने की बात भी कही। मार्च 2025 में मुंबई की एक अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था और मामला खारिज कर दिया था। नाना पाटेकर ने हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें