क्या है इमरान खान से जुड़ा पूरा मामला?
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है।
वहीं इस मामले पर इमरान खान के वकील जुल्फिकार ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। याचिका शुक्रवार या सोमवार तक दाखिल किए जाने की उम्मीद है। टीम का तर्क है कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारकों को प्रदर्शन में शामिल होने से स्पष्ट रूप से रोकता हो।
ये भी पढ़ें- नान पाटेकर: ‘भगवान उनका भला करे’, तनुश्री दत्ता के बयान पर अभिनेता के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात