फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की शरण में फिर इमरान

Mon, 26 Aug 2013 03:22 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार इमरान खान को मामूजान की शरण में जाना ही पड़ा। हाल ही में उन्होंने विक्रमादित्य मोटवाने की नई फिल्म भावेश पटेल साइन की है। जब उन्होंने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया, तब उन्हें अपना किरदार काफी आसान लगा था।
विज्ञापन


लेकिन अब जैसे जैसे वे अपनी इस भूमिका की गहराई में उतर रहे हैं, वैसे वैसे उनकी सांस फूलती जा रही है। असल में भावेश पटेल सामान्य किस्म की फिल्म नहीं है। शीर्षक भूमिका निभाने के लिए इमरान को अपनी ओर से भी काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

विक्रमादित्य ने इशारा कर दिया है कि उन्हें आमिर खान की तरह ही अपनी बॉडी पर काम करना होगा। पहले तो इमरान ने भावेश की इस भूमिका के लिए खुद ही दिमाग के घोड़े दौड़ाए, लेकिन वे कहीं पहुंच नहीं पाए। उनकी समझ में नहीं आया कि आखिर वे इस किरदार को किस तरह आत्मसात करें?
विज्ञापन


अचानक उनकी घंटी बजी कि जिसके घर में आमिर जैसे मामू जान मौजूद हों, उसे क्यों फिकर हो? इमरान ने ऐसा ही किया और आमिर ने उनकी सारी समस्याओं का हल चुटकी में निकाल दिया। न केवल इमरान को बॉडी ट्रेनर से मिलवाया, बल्कि खुद भी कुछ नायाब किस्म की सलाह दे डालीं।

सूत्रों का कहना है कि इमरान को इस फिल्म में न केवल बॉडी बनानी है, बल्कि मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण लेना है। इस समय इमरान फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही भावेश पटेल की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें